नॉर्वे में व्यक्ति के हमले में पांच लोगों की मौत, दो घायल

0
113

कोपेनहेग, नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से लगभग 82 किलोमीटर दूर कोंग्सबर्ग में एक व्यक्ति ने धनुष-तीर से कई हमले किये जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।

ADVT

पुलिस ने बुधवार रात बताया कि बताया कि घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रमुख ओविंद आस ने बताया कि स्थानीय समयानुसार करीब 18:13 बजे यह सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने धनुष और तीर से लोगों पर हमले किये हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को स्थानीय समयानुसार करीब 18:40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here