सूडान में प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक घर में नजरबंद

0
103

खार्तूम,  सूडान में अज्ञात सैन्य बलों ने आज प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक को घर में नजरबंद कर दिया है। अरब न्यूज डेली ने यह रिपोर्ट दी है।

ADVT

अखबार ने टीवी रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सूडान के चार कैबिनेट मंत्रियों और परिषद के एक नागरिक प्रतिनिधि को भी सोमवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सैन्य तख्तापलट के प्रयास के विरोध में लोग राजधानी खार्तूम में सड़कों पर आ गए है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इंटरनेट और फोन सेवा बाधित होने की जानकारी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here