फेसबुक ने अपना नाम बदलकर मेटा किया

0
128

नयी दिल्ली सोशल नेटवर्किंग क्षेत्र की प्रमुख वैश्विक कंपनी फेसबुक अब मेटा प्लेटफॉर्म के नाम से जानी जाएगी। कंपनी का लोगो भी बदल दिया गया है और इसके लोगो में अंग्रेजी के एफ की जगह अनंत को दर्शाने वाला चिह्न तथा उसके आगे मेटा लिखा हुआ है।

ADVT

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार की रात यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कंपनी आज जो कुछ कर रही है, उसके लिए फेसबुक नाम छोटा पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि कंपनी आज केवल स्किन पर कुछ देखने की सुविधा मात्र ही नहीं दे रही है, बल्कि एक ऐसा आभासी वातावरण प्रदान करती है, जिसमें आप चीजों की गहराई तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा, “वास्तव में आज यह परस्पर जुड़ी हुई सीमातीत आभासी दुनिया है, जहां लोग हैंडसेट और अन्य उपकरणों के साथ मिल सकते हैं, काम कर सकते हैं और खेल सकते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here