मोदी ने की पोप फ्रांसिस से की मुलाकात

0
151

रोम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह यहां वेटिकन सिटी पहुंच कर ईसाइयों के सर्वाेच्च धर्मगुरू पोप फ्रांसिस से मुलाकात की।

ADVT

श्री मोदी स्थानीय समयानुसार करीब साढ़े आठ बजे वेटिकन के प्रांगण में पहुंचे जहां वेटिकन के वरिष्ठ अधिकारियों से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री मोदी के साथ आये प्रतिनिधिमंडल विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल थे।

श्री मोदी सबसे पहले पोप से एकांत में मिले और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में शामिल हुए। परंपरा के अनुसार पोप के साथ बैठक का कोई पूर्व निर्धारित एजेंडा तय नहीं होता है।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के अनुसार इस बैठक में सामान्य वैश्विक परिदृश्य एवं मुद्दों पर चर्चा होगी जिनमें कोविड महामारी एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों तथा शांति एवं स्थिरता बरकरार रखने के लिए मिल कर काम करने के तरीके शामिल हैं।

श्री मोदी सर्वोच्च धर्मगुरू से मिलने वाले पांचवे भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी, श्री इंद्र कुमार गुजराल और श्री अटल बिहारी वाजपेयी पोप से मिल चुके हैं। 1999 में श्री वाजपेयी ने पोप जॉन पॉल द्वितीय से मुलाकात की थी।

पोप का वर्ष 2016-17 में भारत एवं बंगलादेश की यात्रा का कार्यक्रम था लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी यात्रा नहीं हो पायी थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here