रेलवे टिकट बुक करते समय रखना होगा खास कोड का ध्‍यान

0
119

नई दिल्ली, 6 नवंबर: ट्रेन टिकट की बुकिंग करते समय आपको कुछ खास कोड का ध्यान रखना होगा नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इंडियन रेलवे ने सीटों की बुकिंग कोड और कोच कोड में बदलाव किया है। अब रेलवे ने की ट्रेनों में नये तरह के कोच की शुरुआत की है। इस कोड के जरिए ही पैसेंजर्स टिकटों की बुकिंग करते समय आप अपनी पसंदीदा सीट चुनते सकते हैं।

ADVT

रेलवे ने देशभर के कई रूट्स पर विस्‍टाडोम कोच की भी शुरुआत की है। इसमें AC-3 टियर की इकोनॉमी क्‍लास भी शामिल है। टूरिज्‍म को ध्‍यान में रखते हुए रेलवे इस तरह के कोच को पेश किया है। विस्‍टाडोम कोच की सबसे बड़ी खासियत है कि यात्री ट्रेन के अंदर बैठे ही बाहर के नजारे देख सकते हैं। इन कोच की छत भी शीशे की होगी। रेलवे लगभग हर राज्‍य में ऐसी कम से कम एक ऐसी ट्रेन चलाएगा। फिलहाल ये विस्‍टाडोम कोच मुंबई के दादर से लेकर गोवा के मडगावं तक चलती है।

कोच व सीटों के कोड के बारे में सभी कैटेगरी के सभी जोन के प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर्स को नोटिफाई किया जा चुका है। इसके तहत थर्ड एसी क्‍लास इकोनॉमी कोच का बुकिंग कोड 3E होगा और कोच का कोड M होगा। इसी प्रकार विस्‍टडोम एसी कोच का कोड EV रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here