बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने संभाली आईसीसी क्रिकेट समिति के चेयरमैन की ज़िम्मेदारी

0
153

दुबई, 18 नवंबर: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। दुबई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बोर्ड बैठक में ये फैसला लिया गया। सौरव गांगुली अपने अनिल कुंबले की जगह लेंगे, जिन्होंने अपने नौ साल के कार्यकाल पूरा करने के बाद पद को छोड़ा हैं।

ADVT

आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा, “मुझे आईसीसी क्रिकेट समिति के चेयरमैन के पद पर सौरव का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक और बाद में एक प्रशासक के रूप में उनका अनुभव हमें आगे बढ़ने और क्रिकेट निर्णयों को सही दिशा प्रदान करने में मदद करेगा। मैं अनिल को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। पिछले नौ वर्षों में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय खेल में सुधार करने में मदद मिली, जिसमें डीआरएस और संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की पहचान करना शामिल है।”

आईसीसी बोर्ड ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) को जारी रखने की भी मंजूरी दी। जिसमें शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल के साथ दो सालों तक नौ टीमों के बीच टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here