अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल से लड़ेंगे चुनाव

0
317

पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से होंगे। करहल सीट पर प्रारंभ से ही समाजवादियों का कब्जा रहा है।

ADVT

गोरखपुर से खड़े होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी पहला विधानसभा चुनाव है। ऐसे में सीएम पद के दो दावेदार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

विधान परिषद सदस्य रह चुके अखिलेश यादव वर्तमान में आजमगढ़ से सांसद हैं। सपा 1993 से मैनपुरी की करहल सीट लगातार जीत रही है। बस बीच में एक बार 2002 में भाजपा के सोबरन सिंह यादव ने इस सीट पर कब्जा कर लिया था। यही सोबरन सिंह बाद में सपा में आ गए और वर्तमान में करहल से ही सपा के विधायक हैं। इस बार गोरखपुर से खड़े होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी पहला विधानसभा चुनाव है। ऐसे में सीएम पद के दो दावेदार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

करहल सीट पर प्रारंभ से ही समाजवादियों का कब्जा रहा है। केवल पहला चुनाव यहां से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने जीता था। वैसे अखिलेश यादव के सामने यादव बहुल आजमगढ़ की गोपालपुर सीट विकल्प के तौर पर है और उनके संभल की गुन्नौर की सीट से भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here