मार्क जुकरबर्ग को 200 अरब डॉलर का नुक्सान

0
133

फेसबुक केसीईओ मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में एक दिन में 31 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसका कारण फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के शेयरों में जबर्दस्त गिरावट बताया जा रहा है।कंपनी के शेयर करीब 25 फीसदी लुढ़क गए। इस गिरावट के बाद मेटा का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर तक गिर गया। गिरावट का ये आंकड़ा न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था के बराबर है। इसका कारण भारत में प्रीपेड डेटा की कीमतों में बढ़ोतरी बताया जा रहा है। कंपनी के परिणामों से पहले विश्लेषकों को फेसबुक पर 1.95 बिलियन दैनिक सक्रिय यूजर्स की उम्मीद थी, लेकिन मेटा ने 1.93 बिलियन यूजर्स की सूचना दी।

ADVT

शेयर मार्किट गिरने से मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ 31 अरब डॉलर कम हो गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ अब 89.6 अरब डॉलर रह गई है इसके साथ ही मार्क दुनिया के सबसे ज्यादा अमीरों की लिस्ट में 10वें स्थान पर आ गए हैं।


हाल ही में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, और वोडाफोन आइडिया ने प्रीपेड टैरिफ दरों में बढ़ोतरी की थी। प्रीपेड डेटा की कीमतों में वृद्धि से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्रभावित हुए हैं। इनमें से फेसबुक भी प्रभावित हुआ।


कंपनी के इतिहास में पहली बार यूजर्स की संख्या में गिरावट देखे को मिली है। पहली बार फेसबुक ने वैश्विक स्तर पर दैनिक यूजर्स को खो दिया है। साथ ही उम्मीद से कम विज्ञापन वृद्धि से भी कंपनी के शेयर लुढ़क गए। भारतीय टेलिकॉम कंपनियों द्वारा प्रीपेड डेटा की कीमतों में बढ़ोतरी ने 2021 की चौथी तिमाही में फेसबुक की वृद्धि को प्रभावित किया है।

कंपनी ने कहा कि भारतीय दूरसंचार कंपनियों द्वारा प्रीपेड डेटा की कीमतों में बढ़ोतरी से 2021 की चौथी तिमाही में फेसबुक की वृद्धि प्रभावित हुई है। हाल ही में भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया ने प्रीपेड टैरिफ दरों में बढ़ोतरी की थी। प्रीपेड डेटा की कीमतों में वृद्धि से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्रभावित हुए हैं। इनमें से फेसबुक भी प्रभावित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here