उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों के लिए वोट डेल जायेंगे। मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुँच रहे हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिले में वोट डाले जा रहे हैं। आज डाले जा रहे वोटों की गिनती अन्य चरण की वोटिंग होने के बाद गिनती 10 मार्च को की जाएगी।


















