यूक्रेन में रूस के हमले के पहले दिन 137 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस बात की जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा कि आज हमने अपने 137 हीरो, अपने नागरिकों को खो दिया है। इस बीच 316 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बताया कि रूस के हमले के बाद उनके देश ने मास्को के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं। इस बीच रूस के विभिन्न इलाक़ों में रूसी जनता जमा होकर राष्ट्रपति पुतिन ने इस युद्ध को बंद करने की मांग कर रही है।
यूक्रेन की राजधानी में रूसी हमले के बाद साइरन की आवाजें गूंजने लगीं। यहाँ नागरिक बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशनों पर जमा होने लगे। ज़्यादातर लोग सड़क मार्ग से इलाका छोड़ने और सबवे में पनाह लेते दिखे।
युद्ध की विनाशकारी स्थिति के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमर जेलेंस्की ने दुनियाभर के देशों के रवैये को लेकर निराशा जाहिर की है। उन्होंने शिकायत की है कि रूस से लड़ने के लिए हमे अकेला छोड़ दिया गया है। इस बीच रूस के विभिन्न इलाक़ों में रूसी जनता जमा होकर राष्ट्रपति पुतिन ने इस युद्ध को बंद करने की मांग कर रही है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बीती शाम ट्वीट करके जानकारी दी कि रूसी सैनिक कीव क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में चेरनोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। संयंत्र 1986 की आपदा का स्थल था, जिससे आसपास के क्षेत्रों और यूरोप के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर प्रदूषण हुआ।
अपने एक ट्वीटअमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने में कहा- ‘अगले कुछ दिन, सप्ताह और महीने यूक्रेन के लोगों के लिए कठिन होंगे। पुतिन उन्हें काफी तकलीफ दे रहा है, लेकिन यूक्रेन की जनता को आजादी के 30 साल हो गए हैं और उन्होंने दिखा दिया है कि जो उनके देश को पीछे ले जाने की कोशिश करेगा, वो किसी को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।’
रूस और यूक्रेन के बीच बन रहे इन हालातों ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इस बीच क्रेमलिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने गुरुवार को कहा कि मॉस्को यूक्रेन में चल रहे रूसी सैन्य हमले के संबंध में कीव के साथ आत्मसमर्पण की शर्तो पर बातचीत करने को तैयार है। पेसकोव ने कहा कि अगर कीव मांगों को पूरा करने के लिए सहमत होता है, तो यूक्रेन पर सैन्य हमला बंद किया जा सकता है।


















