चक्रवात ‘असानी’ से आंध्र प्रदेश में कई उड़ाने रद्द

0
123

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का रुख अब आंध्र प्रदेश की तरफ हो गया है। ऐसे में सुबह और दोपर की उड़ने रद्द की गई हैं जबकि शाम की अभी घोषणा की जानी बाक़ी है।

ADVT

मौसम विभाग के मुताबिक़ काकीनाडा और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराते समय इसकी रफ़्तार 100 किलोमीटर प्रति की होने की बात कही गई थी। चक्रवात असानी का असर काकीनाडा में साफ़ देखा गया। यहां तेज़ हवा के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही थीं।

आंध्र प्रदेश में तूफान की आशंका को देखते हुए विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर बुधवार को कई उड़ाने रद्द कर दी गईं। विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर भी ज़्यादातर उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। शाम की कुछ उड़ानों के बारे में निर्णय अभी नहीं लिया गया है।

हैदराबाद मौसम विभाग की ओर से आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तीन जिलों- ईस्ट गोदावरी, वेस्ट गोदवरी और यनम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापट्टनम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग ने बताया कि ये स्थिति 12 मई की सुबह तक रहने की संभावना है। तेलंगाना के नालगोंदा, सूर्यापेट, भद्राद्री, कोठागुडेम, खम्मम एवं मुलुगू जिलों में हल्की से मध्यम से बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here