श्रीलंका में हालात आउट ऑफ कंट्रोल!

0
210

श्रीलंका में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद से स्थिति बद से बदतर होती जा रही है, ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया है कि टीम के श्रीलंकाई दौरे में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ADVT
श्रीलंका में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, ऐसे में क्या ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम दौरे पर जाएगी? यह सवाल सभी के जहन में उठने लगा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को कहा कि श्रीलंका में तनावपूर्ण स्थिति होने के बावजूद उसकी टीम इस दक्षिण एशियाई देश का दौरा करेगी, जहां उसे तीनों फॉर्मेट में मैच खेले जाने हैं। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस सप्ताह त्यागपत्र देने के बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई की सरकार ने अपने नागरिकों को इस द्वीपीय देश का दौरा करने पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है।ऑस्ट्रेलिया को जून-जुलाई में तीन टी20 इंटरनेशनल, पांच वनडे इंटरनेशनल और दो टेस्ट मैच खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करना है। उसी समय ऑस्ट्रेलिया ए की टीम भी श्रीलंका दौरे पर जाएगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड, संघीय सरकार और श्रीलंकाई क्रिकेट के अधिकारी देश के घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को सूचित कर दिया गया है कि टीम की रवानगी में अभी तीन सप्ताह का समय है और शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल

7 जून, पहला टी20 इंटरनेशनल, कोलंबो

8 जून, दूसरा टी20 इंटरनेशनल, कोलंबो

11 जून, तीसरा टी20 इंटरनेशनल, पल्लेकल

14 जून, पहला वनडे इंटरनेशनल, पल्लेकल

16 जून, दूसरा वनडे इंटरनेशनल, पल्लेकल

19 जून, तीसरा वनडे इंटरनेशनल, कोलंबो

21 जून, चौथा वनडे इंटरनेशनल, कोलंबो

24 जून, पांचवां वनडे इंटरनेशनल, कोलंबो

29 जून से 3 जुलाई, पहला टेस्ट मैच, गॉल

8 से 12 जुलाई, दूसरा टेस्ट, गॉल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here