आजम खान की रिहाई पर सपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

0
257

अमेठी,  समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक मोहम्मद आजम खान की सीतापुर जेल से रिहाई की खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां लड्डू खिला कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

ADVT

 

सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि आजम खान ने हमेशा गरीबों किसानों मजलूमों के साथ युवाओं की आवाज बुलंद की है। वह समाजवादी विचारधारा व आंदोलन को लेकर सदैव कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत है। बदले की भावना के तहत सपा नेता मोहम्मद आजम खान पर एक-एक करके 89 मुकदमे दर्ज होने के चलते उन्हें करीब 27 महीने जेल की सलाखों के पीछे रहना कबूल किया मगर अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किये। अन्त में सत्य की जीत हुई। आजम के जेल से बाहर आने पर सपा को और मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here