एम्बर हर्ड मानहानि मामले में जॉनी डेप को देंगी 15000000 डॉलर

0
133

हॉलीवुड सितारों जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के बीच चल रहे मुकदमे में फैसला आ गया है। जूरी सदस्यों ने फैसला जॉनी डेप के पक्ष में किया है। पूर्व दंपति ने मानहानि के केस में एक-दूसरे पर हिंसा का आरोप लगाया था। इनका फैसला वर्जीनिया के फेयरफैक्स काउंटी सर्किट कोर्ट में सुनाया गया। जॉनी डेप को उम्मीद है की अब वो एक बार फिर से अपनी खोई प्रतिष्ठा पा सकेंगे।

ADVT

बीते रोज़ हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप की पूर्व पत्नी एवं अभिनेत्री एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में जूरी ने डेप के पक्ष में फैसला किया। हर्ड का आरोप था कि डेप ने अपनी शादी से पहले और बाद में उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

हर्ड के पक्ष में कहा गया था कि डेप के वकील ने उन्हें बदनाम किया था और उनके दुर्व्यवहार के आरोपों को धोखा कहा था। जूरी सदस्यों ने कहा कि डेप को हर्ज़ाने के रूप में एक करोड़ 50 लाख डॉलर का भुगतान किया जाना चाहिए। इस मामले में हर्ड को 20 लाख डॉलर हर्जाना मिलने की बात कही गई थी।

डेप ने ऑप-एड में फेयरफैक्स काउंटी सर्किट अदालत में दिसंबर 2018 में मानहानि का केस दायर किया था। उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट में हर्ड के एक आलेख को लेकर मुकदमा किया था। इस केस में ट्रायल का टीवी पर लाइव प्रसारण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here