Amitabh Bhachchan Jaya Bachchan Wedding Anniversary: बिग बी और जया बच्चन की शादी को आज 49 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर जानिए इस मशहूर जोड़ी की लव स्टोरी से जुड़े खास और मजेदार किस्से…
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की पहली मुलाकात से लेकर शादी तक का किस्सा इतना फिल्मी है कि इस पर भी अलग से फिल्म बनाई जा सकती है। आज इनकी शादी को 49 साल (Amitabh Bachchan Jaya Bachchan Wedding Anniversary) पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर लोग सुबह से ही अमिताभ और जया बच्चन (Jaya Bachchan) को बधाई देने में जुटे हुए हैं और हर कोई इनकी जोड़ी के लिए दुआएं मांग रहा है। आज का दिन बिग बी और जया बच्चन के लिए खास है और इस मौके पर हम आपको इनसे जुड़ी कई मजेदार बातें बताएंगे।
फोन में इस नाम से सेव है जया का नंबर
कौन बनेगा करोड़पति के दौरान अमिताभ बच्चन ने एक प्रतियोगी के पूछने पर जया बच्चन (Jaya Bachchan) को लेकर कई खुलासे किए थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने यह बताया था कि आखिर अपने फोन में वह जया का नंबर किस नाम से सेव करते है। उन्होंने बताया कि लंबे समये से जया का नाम उनके फोन में JB के नाम से सेव है। बिग बी से जुड़ी गॉसिप पर जया का रिएक्शन
सिमी ग्रेवाल के शो पर एक दफा जया बच्चन ने इस बात का जिक्र किया था कि क्या वह बिग बी से जुड़े गॉसिप पढ़कर परेशान होती हैं? क्या इसके बाद वह उनके आगे सवालों की झड़ी सी लगा देती हैं? इस पर उनका जवाब था कि वह ऐसा करना जरूरी नहीं समझती हैं। किसी चौथे शख्स की लिखी हुई बातों पर वह कभी भी बिग बी से सवाल नहीं पूछती हैं क्योंकि वह खुद सेम इंडस्ट्री से हैं और ऐसी चीजों को अच्छे से समझती हैं। बिग बी ने की थी शादी की जल्दबाजी?
अपनी शादी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा खुद अमिताभ बच्चन भी सुना चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया था कि फिल्म जंजीर के हिट होते ही अमिताभ बच्चन और कुछ दोस्तों ने मिलकर लंदन जाने की प्लानिंग की। बिग बी जब पिता से इसकी परमिशन लेने पहुंचे तो वहां फंस गए। बिग बी के मुताबिक उनके पिता ने उनसे पूछा कि इस ट्रिप पर कौन-कौन जाएगा तो उन्होंने साफ-साफ जया और अपने बाकी दोस्तों का नाम बता दिया। जया का नाम सुनते ही बिग बी के पिताजी बोले कि आप लोग बिना शादी के ऐसे कहीं नहीं जा सकते हैं। बिग बी के पिता ने साफ-साफ कहा कि वह पहले शादी करें फिर जया को लेकर लंदन जाए। लंदन जाने से पहले आनन-फानन में बिग बी और जया की शादी (Big B Jaya Bachchan Wedding) हुई।