69वें एमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट में प्रियंका चोपड़ा ने अपने खूबसूरत लुक से सभी का दिल जीत लिया। लेकिन शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे पीसी कभी नहीं भूलेगी और न ही उनके फैन्स। दरअसल, इस अवॉर्ड नाइट में प्रियंका ने बतौर प्रेजेंटर शिरकत की। उन्होंने एक्टर एंथनी एंडरसन के साथ ‘आउटस्टैंडिंग वैरायटी टॉक सीरीज’ का अवॉर्ड पेश किया। जब प्रियंका अनाउंसमेंट के लिए स्टेज पर आई तो अनाउंसर ने गलती से उन्हें प्रियंका ‘चोपा’ कहकर बुलाया। हालांकि, उस वक्त तो प्रियंका ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन उनके चेहरे से ये साफ पता चल रहा था कि वो गलत तरीके से अपना नाम पुकारे जाने पर दुखी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने इमोशन्स पर काबू पाते हुए बेहतरीन तरीके से अवॉर्ड को प्रेजेंट किया। लेकिन फैंस ने एमी को नहीं बख्शा और कुछ इस तरह क्लास ले ली।
जी हां, प्रियंका ने भले ही इस पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया हो, लेकिन उनके फैंस को एमी अवॉर्ड्स की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्विटर पर एमी को ट्रोल कर दिया ऐसे ही कुछ कमेंट्स हम आपको दिखा रहे हैं।


















