HDFC बैंक का शुद्ध लाभ 20% बढ़कर 4,151 करोड़ रुपये

0
291

वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 20 फीसदी बढ़कर 4151 करोड़ रुपये हो गया है. वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 3455.3 करोड़ रुपये रहा था.

ADVT

वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 22 फीसदी बढ़कर 9752 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 7993.6 करोड़ रुपये रही थी.

तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.24 फीसदी से बढ़कर 1.26 फीसदी रहा है. तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 0.44 फीसदी से घटकर 0.43 फीसदी रहा है.

रुपये में एचडीएफसी बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 7243 करोड़ रुपये से बढ़कर 7703 करोड़ रुपये रहा है. तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 2528 करोड़ रुपये से बढ़कर 2597 करोड़ रुपये रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here