मुंबई: 2023 से महिला इंडियन प्रीमियर लीग शुरू करने की योजना है। ये जानकारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को दी। एक साल के अंतराल के बाद वापसी के दौरान इस सत्र में चार प्रदर्शनी मैच कराये जायेंगे। पिछले दिनों बीसीसीआई की महिला आईपीएल नहीं शुरू किये जाने के कारण काफी आलोचना हुई थी।
शुरूआती चरण में बोर्ड पांच या छह टीमों की से प्रारम्भ की योजना बना रहा है। महिला आईपीएल टीमों को खरीदने का अवसर पुरूष आईपीएल की 10 मौजूदा फ्रेंचाइजी को दिया जायेगा।
आईपीएल संचालन परिषद की बैठक के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पत्रकारों से बताया कि पूर्ण महिला आईपीएल के लिए एजीएम की मंजूरी की जरूरत होगी। इसे अगले साल इसे शुरू करने की योजना पर काम हो रहा है।
इससे पहले भी एक इंटरव्यू में गांगुली ने बताया था कि महिला आईपीएल 2023 में लांच की जायेगी। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने भी स्पष्ट किया कि इस सत्र में तीन महिला टीमों के पुरूष आईपीएल प्लेऑफ के साथ ही चार मैच कराये जायेंगे


















