Home Breaking अजरबैजान, ईरान के विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की: मंत्रालय

अजरबैजान, ईरान के विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की: मंत्रालय

0
132

बाकू,अजरबैजान और ईरान के विदेश मंत्रियों, जेहुन बायरामोव और होसेन अमीर अब्दुलाहियन ने टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा की।

ADVT

यह चर्चा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में देखी गई बयानबाजी दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों के स्तर के अनुरूप नहीं रही है।

सितंबर के मध्य में ईरान और अजरबैजान के बीच तनाव बढ़ गया। ईरानी अधिकारियों को संदेह है कि अज़रबैजान ईरान के क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी, इज़राइल के साथ घनिष्ठ सहयोग कर रहा है। ईरान ने इज़राइल पर अज़रबैजान के माध्यम से ईरानी सीमाओं के करीब जाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नागोर्नो-कराबाख की स्थिति का लाभ उठाने की कोशिश किया जा रहा है, साथ ही साथ बाकू और तेहरान के बीच संबंधों में तनाव को बढ़ावा दिया गया।

अज़रबैजानी विदेश मंत्रालय कहा,“मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच संबंधों की वर्तमान स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पार्टियों ने नोट किया कि हाल ही में देखी गई बयानबाजी हमारे देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के स्तर के अनुरूप नहीं है और सभी असहमति को बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here