अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने वाली रूपा दत्ता पॉकेटमारी मामले में हिरासत में

0
167

कोलकाता पुलिस ने अभिनेत्री रूपा दत्ता को गिरफ्तार किया है। रूपा पर आरोप है कि उन्होंने पॉकेटमारी की है जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया। इससे पहले रूपा निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगा कर ख्याति बटोर चुकी हैं।

ADVT

कोलकाता इंटरनेशनल बुक फेयर समारोह में पुलिस ने एक महिला को डस्टबिन में पर्स फेंकते हुए देखा जिसके बाद पुलिस को महिला पर शक हुआ। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अभिनेत्री के पास कई ऐसे पास मौजूद है जिसमें कुल मिलाकर 75000 रुपए बरामद हुए। पूछताछ के दौरान अभिनेत्री ठीक तरह से सफाई नहीं दे पाई जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। बिधानगर पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया। यह घटना 12 मार्च की है।

साल 2020 में रूपा ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। रूपा ने कहा था कि अनुराग ने उन्हें फेसबुक पर गलत और अश्लील सन्देश भेजे। जांच में पाया गया कि वह कोई कई अन्य व्यक्ति था जिसका पहला नाम अनुराग था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here