आज से 75 दिन तक चलेगा बूस्टर डोज का विशेष अभियान

0
139

देश में इस समय कोरोना संक्रमण के हर रोज 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं साथ ही और मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने वयस्कों को एहतियाती खुराक देने का फैसला किया है।

ADVT

केंद्र सरकार ने आज यानी 15 जुलाई से सभी वयस्कों को एहतियाती खुराक मुफ्त लगाने का फैसला किया है। ये डोज़ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आगामी 75 दिनों तक मुफ्त मुहैया की जाएगी। इसके लिए सरकारी केंद्रों पर सभी वयस्कों को मुफ्त बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था है।

बूस्टर डोज को लेकर चौंकाने वाले आंकड़ें सामने आये हैं। सरकार द्वारा लोगों से टीका लगवाने की अपील किये जाने के बावजूद जनता में इसके प्रति लापरवाही बनी हुई है। 18-59 वर्ष की लक्षित 77 करोड़ आबादी में अभी तक मात्र एक प्रतिशत से भी कम लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।

18 साल से अधिक उम्र वाले सरकारी टीकाकरण केंद्र पर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकता है।स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोविड रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद बूस्टर डोज लेने की समय सीमा को घटा दिया गया है। अब इसे नौ महीने के स्थान पर छह महीने पर लिया जा सकता है।

इसके अलावा 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों के टीकाकरण को भी स्कूल आधारित अभियानों के जरिए पूरा किया जाएगा। टीकाकरण में तेजी को लेकर केंद्र सरकार ने एक जून से दूसरी बार ‘हर घर दस्तक 2.0’ डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here