आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिये मतगणना शुरू

0
148

आजमगढ़/रामपुर,  उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिये रविवार को मतगणना शुरु हो गयी, इन दोनों सीटों पर गत गुरुवार को मतदान हुआ था।

ADVT

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के लखनऊ स्थित कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक उपचुनाव वाली दाेनों सीटों पर कड़े सुरक्षा इंतजामाें के बीच पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गयी। पहले पोस्टल बैलिट की गिनती होगी इसके बाद ईवीएम में पड़े मत गिने जायेंगे।

गौरतलब है कि गुरुवार को हुए मतदान में आजमगढ़ सीट पर 46.84 प्रतिशत और रामपुर सीट पर 41.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

सीईओ कार्यालय की ओर से अगले एक दो घंटे में मतगणना के रुझान मिलना शुरु हो जायेंगे। समझा जाता है कि दोपहर बाद तक दोनों सीट पर चुनाव परिणाम की तस्वीर भी साफ हो जायेगी।

ज्ञात हो कि आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव और रामपुर सीट पर सांसद आजम खान के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई इन दोनों सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है। गत विधानसभा चुनाव में अखिलेश और आजम ने विधायक चुने जाने के कारण लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आजमगढ़ सीट पर कुल 18.38 लाख और रामपुर सीट पर 17.06 लाख मतदाता हैं। आजमगढ़ के चुनाव मैदान में डटे महिला उम्मीदवार सहित 13 उम्मीदवारों और रामपुर में छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो जायेगा।

दोनों लोकसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिये 4234 पोलिंग बूथ और 2272 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। उपचुनाव वाली दोनों सीटों पर उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) का कब्जा था। सपा के लिये दोनों सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने की चुनौती है।

सपा ने आजमगढ़ सीट पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेन्द्र यादव को, और भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश कुमार ‘निरहुआ’ काे तथा बसपा ने पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा रामपुर सीट पर मुख्य मुकाबला सपा के असीम रजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here