इजराइल में बन सकती है नेतन्याहू की गठबंधन सरकार

0
124

इजरायल में सांसद भंग होने की आधिकारिक घोषणा के बाद आम चुनाव की तिथि अभी नहीं आई है मगर पूर्व पीएम बेंजामिन नेतान्याहू की पार्टी लिकुड सबसे मजबूत स्थिति में दिख रही है।

ADVT

पार्टी के बारे में सियासी जानकारों का कहना है कि भले ही पार्टी अकेले बहुमत से दूर हो मगर गठबंधन दलों के साथ सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं।

इजराइल में अक्तूबर तक चुनाव कराए जा सकते हैं। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्वे में इजरायल के पूर्व पीएम बेंजामिन नेतान्याहू की पार्टी लिकुड सबसे मजबूत नजर आ रही है। सर्वे ये भी बता रहे हैं कि पार्टी अकेले बहुमत से दूर है लेकिन गठबंधन दलों के साथ सरकार बना सकती है।

नेतान्याहू इजरायल के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहे हैं। नेतान्याहू इसे पहले नफ्ताली बेनेट के 2021 में पीएम बनने से तक लगातार 12 सालों तक इजरायल के पीएम रहे हैं। इससे पूर्व 1996-1999 के बीच भी नेतान्याहू पीएम रह चुके हैं। पिछले एक साल में लिकुड पार्टी की सीटों में करीब 30 फीसद तक की बढ़त दिख रही है जो नेतान्याहू के चुनावी सफर के लिए राहत भरी खबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here