इतने भारतीयों को लेकर बुकारेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ विमान

0
111

नयी दिल्ली, सरकार की ओर से युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऑपरेशन गंगा के तहत 249 भारतीयों को लेकर विशेष विमान ने रविवार देर रात रोमानिया की राजधानी बुकारेस्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

ADVT

इस बात की जानकारी विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर दी। उन्होंने देर रात ट्वीट किया, “भारतीयों को स्वदेश वापस लाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। पांचवीं ऑपरेशन गंगा फ्लाइट 249 भारतीय नागरिकों को लेकर बुकारेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना।”

उल्लेखनीय है कि सरकार एयर इंडिया के विशेष विमान के जरिए यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए अभियान चला रही है। सरकार ने इस अभियान को ऑपरेशन गंगा नाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here