इस आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के ये चर्चित नाम

0
117

आईपीएल 2022 में लखनऊ और गुजरात की दो नई टीमें शामिल हो चुकी हैं। लखनऊ फ्रैंचाइजी ने पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इसके अलावा रवि बिश्नोई और मार्कस स्टॉयनिस को भी उन्होंने नीलामी से पहले अपनी टीम में शामिल कर लिया था। बीते महीने हुई नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाडियों पर काफी पैसे खर्च किए गए हैं। आइये टीम के खास खिलाड़ियों पर एक नज़र डालते हैं।

ADVT

केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे। वह आईपीएल 2018 से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इस बार पंजाब को छोड़कर लखनऊ के साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 2000 से ज्यादा रन बनाए। लखनऊ की टीम भी इस श्रंखला को यादगार बनाना चाहती और और सभी खिलाडी बुलंद हौसलों के साथ उनसे उम्मीद बांधे हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप से अपनी पहचान बनाने वाले रवि बिश्नोई भी लेग स्पिनर है और टीम को इनसे बेहतरीन की आशा है। इस साल नीलामी में लखनऊ ने उन्हें शामिल किया। रवि का आईपीएल में अभी तक 23 मैचों में 24 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

लखनऊ की टीम आवेश खान की इंट्री एक बेहतरीन पेसर के रूप में हुई है। इनके लिए 10 करोड़ रुपये नीलामी पर खर्च हुए हैं। आवेश खान इस समय आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्टड प्लेयर बन गए थे। आवेश के साथ टीम को सुरक्षा का एहसास और अच्छी उम्मीदें हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डि कॉकको टीम में शामिल किया है। वह भी आईपीएल में लगातार अच्छा खेल दिखाते आए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुँचाया है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के मार्कस स्टॉयनिस बल्ले के साथ गेंद से भी फ्रेंडली माने जाते हैं। तेजी से रन बनाने के साथ उन्होंने गेंद से भी टीम को कई बार मुश्किल निकाला था। मार्कस स्टॉयनिस लखनऊ का मज़बूत सहारा बन सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here