ईद पर जो बाइडेन का बयान- दुनिया भर में हिंसा का शिकार हो रहे हैं मुसलमान

0
122

ईद के अवसर पर वाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ‘इस्लामोफोबिया’ पर बोले। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दूतावास प्रभारी के पद पर पहली बार मुस्लिम को नियुक्त किया।

ADVT

ईद के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जो बाइडेन ने कहा कि दुनियाभर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय हर दिन अमेरिका को मजबूत बना रहा है, जबकि वह खुद समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहा है। जो बाइडेन ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दूतावास प्रभारी के पद पर पहली बार किसी मुस्लिम को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा- ‘आज दुनिया भर में हम देख रहे हैं कि बहुत से मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। किसी को भी उसकी धार्मिक आस्थाओं के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए।’

इस अवसर पर प्रथम महिला जिल बाइडन, मस्जिद मोहम्मद के इमाम डॉ. तालिब एम शरीफ और पाकिस्तानी गायिक एवं संगीतकार अरूज आफताब ने भी शिरकत की। जो बाइडेन ने कहा -‘दुनिया में आशा और प्रगति के संकेतों का सम्मान करें, जिसमें युद्धविराम भी शामिल है, जिससे यमन में लोगों को छह वर्षों में पहली बार शांति से रमज़ान और ईद मनाने का मौका मिला है।’

बाइडेन ने कहा, ‘लेकिन साथ ही हमें यह भी स्वीकार करना होगा कि विदेशों में और यहां देश में बहुत काम किया जाना बाकी है। मुसलमान हमारे देश को हर दिन मजबूत बनाते हैं, भले ही वे अब भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें लक्षित हिंसा और ‘इस्लामोफोबिया’ शामिल है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here