ईरान फाइजर/बॉयोएनटेक वैक्सीन की 20 लाख डोज क्रय करेगा

0
127

तेहरान| ईरान कोविड-19 की महामारी से निपटने के लिए फाइजर / बॉयोएनटेक वैक्सीन की 20 लाख डोज क्रय करने पर विचार कर रहा है।
फार्स न्यूज एजेंसी ने ईरान के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मोहम्मद-रेजा शनेहसाज के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
श्री शनेहसाज ने कहा है कि बेल्जियम में उत्पादित फाइजर वैक्सीन की 20 लाख डोज के एक-दो माह में आयात के लिए अनुबंध किया जा रहा है।
ईरान में अभी छह टीकों स्पूतनिक, एस्ट्राजेनेका, सिनोफार्म, भारत, फाइजर और जॉनसन एंड जॉनसन के इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी है।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here