एक बार फिर कस रहा है कोरोना का शिकंजा

0
152

कोरोना मामलों का आंकड़ा इस समय डराने वाला है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक दिन में कोरोना के 17,336 नए मामले आए हैं।इस बीच देश में एक्टिव मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस समय सक्रिय मामले बढ़कर 88,284 तक पहुंच गए हैं।

ADVT

कोरोना के नए केसों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा 20 फरवरी के बाद देखने में आया है। इससे पहले गुरुवार को नए केसों की संख्या 13,313 दर्ज की गई थी।

महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे शहरों में एक बार फिर से कोरोना के मामले बड़ी ही तेजी से  बढ़े हैं। बीते एक दिन में अकेले महाराष्ट्र में ही 5218 नए केस मिले हैं। इनमें से आधे केस अकेले मुंबई के हैं। यहां बीते एक दिन में 2,479 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

मुंबई में कोरोना के नए केसों का आंकड़ा तीन दिनों के बाद 2,000 के पार पहुंचा है। राज्य में अभी 24,867 सक्रिय मामले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here