ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रॉड मार्श के निधन से शोक में क्रिकेट जगत

0
149

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर रॉड मार्श के शुक्रवार को निधन हो गया। 74 वर्षीय मार्श के निधन की खबर से क्रिकेट जगत शोक में है। मार्श को एक सप्ताह पहले दिल का दौरा पड़ा और वह अपनी मृत्यु के समय वह रॉयल एडिलेड अस्पताल में कोमा में थे।

ADVT

इस दिग्गज क्रिकेटर ने अपने देश के लिए 96 टेस्ट खेले और तीन टेस्ट शतक बनाए। साथ ही विकेट के पीछे 355 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

रॉड मार्श ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में राष्ट्रीय क्रिकेट अकैडमियों का नेतृत्व किया और वह दुबई में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की विश्व कोचिंग अकादमी के उद्घाटन प्रमुख थे। 2014 में, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और दो साल तक इस पद पर रहे।

रॉड ऑस्ट्रेलिया और अन्य क्रिकेट खेलने वाले देशों में क्रिकेट अकैडमियों में कोच और निदेशक के रूप में रहे और अपनी विभिन्न भूमिकाओं में भविष्य के कई खिलाड़ियों को तराशा। उनकी कोचिंग और सलाह इन खिलाड़ियों के लिए बड़ा योगदान साबित हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here