ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलीसा हेली ने टी-20 में बनाया नया कीर्तिमान

0
395

सिडनी| ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट (Australian Womens Cricket Team) टीम की बल्लेबाज एलिसा हीली (alyssa healy) ने अपना नाम क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है. उन्होंने महिला टी-20 क्रिकेट का उच्चतम स्कोर बनाया. हीली ने श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ महज 46 गेंद पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया. उन्होंने 61 गेंद की अपनी पारी में 148 रन ठोक दिए. इस पारी में हीली ने 19 चौके और 7 छक्के लगाए. यह महिला टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा निजी स्कोर है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ही मेग लैनिंग को पीछे छोड़ा, जिन्होंने दो महीने पहले इंग्लैंड के खिलाफ 133 रन की पारी खेली थी. हीली की विस्फोटक पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में दो विकेट पर 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. दिलचस्प बात है कि एलिसा हीली ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी हैं.

ADVT

एलिसा हीली (alyssa healy) ने दो दिन पहले ही अपना 100वां टी-20 मैच खेला था और अपने 101वें मैच में ही उन्होंने ऐतिहासिक पारी खेल डाली. इससे पहले हीली का उच्चतम स्कोर 90 रन था. अपनी 148 रन की पारी के दौरान हीली ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) की ओर से सबसे तेज अर्धशतक की बराबरी भी की. इसके अलावा यह महिला टी-20 इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी है. हीली ने जहां 25 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया वहीं शतक के लिए 46 गेंदें खेलीं. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में महज 11वें ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर सौ रन पूरे कर लिए ‌थे. ऑस्ट्रेलिया का जो एकमात्र विकेट गिरा था, वह पिछले मैच में शतक लगाने वाली बेथ मूनी का था, जो महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here