कन्नौज सीट पर भाजपा और सपा की प्रतिष्ठा दावं पर

0
102

ठीक एक महीना पहले भाजपा के हाथों कन्नौज की सभी विधानसभा सीट गंवाने वाली सपा के सामने अब एमएलसी चुनाव की परीक्षा है। यादव लैंड के रूप में सियासी पहचान रखने वाले अपने ही गढ़ में भाजपा से चौतरफा घिरी सपा के सामने इस सियासी दुर्ग को बचाने की तगड़ी चुनौती भी है। उधर भाजपा ने भी सपा के इस आखिरी मोर्चे पर फतह के लिए पूरा जोर लगाया है।

ADVT

किसी समय में सपा की सबसे मज़बूत जमीन माने जाने वाली कन्नौज की सीट पर इस समय भाजपा का वर्चस्व है। लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनाव के ज़रिये भाजपा यहाँ अपना परचम पहरा चुकी है। फिलहाल यहाँ की ज़मीन सपा के पैरों से लगभग निकली हुई है। ऐसे में एमएलसी चुनाव के समय दोनों ही पार्टियां ज़ोर आज़माइश में लगी हुई हैं।

हालाँकि इस समय ये सीट सपा के हाथ में है। देखने वाली बात ये है कि क्या सपा इस कब्जे को बरकरार रखेगी या फिर भाजपा इस सीट को भी अपने पीला में लाने वाली है। इस सीट को हथियीने के लिए भाजपा ने भी पूरी घेराबंदी कर रखी है। इस सीट के लिए भाजपा ने उम्मीदवारी युवा इकाई के प्रदेश मुखिया प्रांशुदत्त द्विवेदी को दी है। दूसरी ओर सपा से हरीश यादव मैदान में हैं।

आज जिस सीट पर वोटिंग होनी है उसमें कन्नौज के अलावा फर्रुखाबाद, इटावा और औरेया के भी नाम शामिल हैं। इन चारों जिलों में विधानसभा की कुल 13 सीट हैं। इसमें हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नौ में जीत प्राप्त की है जबकि सपा को चार पर जीत मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here