Home Breaking कश्मीरी हिंदू-सिख अल्पसंख्यकों की हत्या मामले को पत्र याचिका

कश्मीरी हिंदू-सिख अल्पसंख्यकों की हत्या मामले को पत्र याचिका

0
224

नयी दिल्ली  कश्मीर में हिंदू-अल्पसंख्यकों की आए दिन हत्या के मामलों तथा पीड़ितों को राहत पहुंचाने की मांग को लेकर शनिवार को उच्चतम न्यायालय से ‘स्वत: संज्ञान’ लेने की अपील की गयी।

ADVT

मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन को लिखे एक पत्र में दिल्ली के वकील विनीत जिंदल ने कहा है कि कश्मीर में आए दिन निर्दोष हिंदू- सिख अल्पसंख्यकों को आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है तथा उनकी हत्या की जा रही है। इस वजह से दोनों समुदायों के लोग असुरक्षा एवं डर के साए में जीने को मजबूर हैं और वे सुरक्षा की लचर व्यवस्था को लेकर बेहद गुस्से हैं।

श्री जिंदल ने अपनी पत्र जनहित याचिका में कश्मीर में एक स्कूल के प्रधानाचार्य, एक शिक्षक और एक फार्मासिस्ट की हत्या की घटना का जिक्र किया है। पत्र में पिछले दिनों पांच हिंदू सिख नागरिकों की हत्या के साथ-साथ 2000 में अनंतनाग जिले में 36 निर्दोष लोगों की हत्या का मुद्दा भी उठाया गया है।

पत्र याचिका में कश्मीर के हिंदू , सिख अल्पसंख्यकों के परिजनों को पर्याप्त सुरक्षा , मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रूपये का मुआवजा तथा परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग के साथ ही हत्या मामलों की जांच

नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी से कराने जाने का आग्रह किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here