Home Breaking कांग्रेस चिंतन शिविर में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी

कांग्रेस चिंतन शिविर में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी

0
182

नई दिल्ली: कांग्रेस की तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आज से उदयपुर में आग़ाज़ हो रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी नेता सामप्रदायिक ध्रुवीकरण और किसनों के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी को मज़बूत किये जाने पर भी मंथन होगा।

ADVT

पार्टी सूत्रों से मिलीजानकारी के मुताबिक़ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी नेताओं को कार्यक्रम के आगाज के अवसर पर संबोधित करेंगी। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शिविर में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। इस चिंतन शिविर के लिए कुल छह समूह बनाए गए हैं जिनमे 60 से 70 लोग हैं।

आयोजन में किसी तरह की कागजी चर्चा नहीं होगी। पार्टी नेता कार्यक्रम के दौरान केंद्र-राज्य संबंध, पूर्वोत्तर राज्यों की स्थिति, जम्मू-कश्मीर मुद्दा और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के संबंध में चर्चा करेंगे। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के विनिवेश, बढ़ती महंगाई, अल्पसंख्यक मुद्दों और महिलाओं के मुद्दों के साथ युवा नई शिक्षा नीति और बढ़ती बेरोजगारी पर चर्चा की जाएगी।

‘एक परिवार, एक टिकट’ की नीति पर चर्चा भी इन मुद्दों में शामिल है। साथ ही संगठन समिति राष्ट्रीय, राज्यीय, जिला व ब्लॉक स्तर पर हो रहे बदवालों पर चर्चा करेगी। इन सभी मुद्दों के साथ इस मंथन का केंद्र आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों पर ध्यान केन्द्रितक करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here