कीमती धातुओं की चमक लौटी

0
125

मुंबई 20 सितंबर  वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से घरेलू सर्राफा बाजार में पिछले दिनों भारी गिरावट झेल चुकी कीमती धातुओं की चमक सोमवार को लौट आई।

ADVT

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.26 प्रतिशत की तेजी लेकर 1758.76 डॉलर प्रति औंस रह गया। साथ ही, अमेरिकी सोना वायदा भी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 1753.10 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं, इस दौरान चांदी हाजिर 0.15 प्रतिशत की गिरावट लेकर 22.36 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी सफेद धातु में नरमी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। इस दौरान सोना 194 रुपये मजबूत होकर 46180 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 174 रुपये बढ़कर 46199 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। साथ ही चांदी 31 रुपये की मामूली बढ़त लेकर 60023 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि चांदी मिनी पांच रुपये उतरकर 60290 रुपये प्रति किलोग्राम पर लगभग सपाट रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here