कोविड टीकाकरण में 158.04 करोड़ टीके लगे

0
342
Healthcare cure concept with a hand in blue medical gloves holding Coronavirus, Covid 19 virus, vaccine vial

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे में 79 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है और इसके साथ ही कुल टीकाकरण 158.04 करोड़ से अधिक हो गया है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 79 लाख 91 हजार 230 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 158 करोड़ 04 लाख 41 हजार 770 टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो लाख 38 हजार 018 नये मामले सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 17 लाख 36 हजार 628 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 4.62 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 14.43 फीसदी हो गयी है।

कोविड के नये रूप ओमिक्राॅन से 8891 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक लाख 57 हजार 421 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 53 लाख 94 हजार 882 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 94.09 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 16 लाख 49 हजार 143 कोविड परीक्षण किए गये हैं तथा अब तक कुल 70 करोड़ 54 लाख 11 हजार 425 लोगों की जांच की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here