कोविड टीकाकरण में 160.43 करोड़ टीके लगे

0
109

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे में 70 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है और इसके साथ ही कुल टीकाकरण 160.43 करोड़ से अधिक हो गया है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 70 लाख 49 हजार 779 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 160 करोड़ 43 लाख 70 हजार 484 टीके लगाए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के तीन लाख 47 हजार 254 नये मामले सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 20 लाख 18 हजार 825 हो गयी है। दैनिक संक्रमण दर 17.94 फीसदी हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2,51,777 दो लाख 51 हजार 777 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 60 लाख 58 हजार 806 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.50 प्रतिशत है।

कोविड के नये रूप ओमिक्राॅन से 9,692 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 19 लाख 35 हजार 912 कोविड परीक्षण किए गये हैं तथा अब तक कुल 71.15 करोड़ लोगों की जांच की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here