कोविड टीकाकरण में 163.84 करोड़ टीके लगे

0
111

नयी दिल्ली, पिछले 24 घंटे में देशभर में 22 लाख से अधिक कोविड टीके लगायें गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 163.84 करोड से अधिक हो गया है।

ADVT

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 22 लाख 35 हजार 267 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 163 करोड़ 84 लाख 39 हजार 207 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो लाख 86 हजार 384 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 22 लाख दो हजार 472 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 5.46 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 19.59 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में तीन लाख छह हजार 357 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 76 लाख 77 हजार 328 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.33 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में 14 लाख 62 हजार 261 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल

72 करोड़ 21 लाख 66 हजार 248 कोविड परीक्षण किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here