कोविड टीकाकरण में 177.50 करोड़ टीके लगे

0
122

नयी दिल्ली,  पिछले 24 घंटे में देश भर में 4.90 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 177.50 करोड़ से अधिक हो गया है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में चार लाख 90 हजार 321 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 177 करोड़ 50 लाख 86 हजार 336 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के आठ हजार 13 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख दो हजार 601 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.24 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.11 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 16 हजार 765 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 23 लाख सात हजार 686 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.56 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में सात लाख 23 हजार 828 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 76 करोड़ 74 लाख 81 हजार 346 कोविड परीक्षण किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here