कोविड टीकाकरण में 177.70 करोड़ टीके लगे

0
115

नयी दिल्ली, देश भर में पिछले 24 घंटे में 18 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 177.77 करोड़ से अधिक हो गया है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 18 लाख 22 हजार 513 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 177 करोड़ 70 लाख 25 हजार 914 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के छह हजार 915 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 92 हजार 472 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.22 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.77 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 16 हजार 864 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 23 लाख 24 हजार 550 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.59 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में नौ लाख 23 एक हजार 647 कोविड परीक्षण किए गये हैं और कुल 76 करोड़ 83 लाख 82 हजार 993 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here