कोविड टीकाकरण में 187.46 करोड़ टीके लगे

0
149
Healthcare cure concept with a hand in blue medical gloves holding Coronavirus, Covid 19 virus, vaccine vial

नयी दिल्ली, देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 187.46 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 187 करोड़ 46 लाख 72 हजार 536 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2527 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 15 हजार 79 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.04 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 1656 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 17 हजार 724 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 55 हजार 179 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल

83 करोड़ 42 लाख 81 हजार 170 कोविड परीक्षण किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here