कोविड टीकाकरण में इतने करोड़ टीके लगे

0
107
Healthcare cure concept with a hand in blue medical gloves holding Coronavirus, Covid 19 virus, vaccine vial

नयी दिल्ली, देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 188.65 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं।

ADVT

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 188 करोड़ 65 लाख 46 हजार 894 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3377 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 17 हजार 801 रह गयी है।

यह संक्रमित मामलों का 0.04 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2496 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 30 हजार 622 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 73 हजार 635 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 83 करोड़ 69 लाख 45 हजार 383 कोविड परीक्षण किए गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here