रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचेगा या नहीं इसका फैसला अब सिर्फ उनकी जीत से ही नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स की हार से भी होगा। मुंबई के खिलाफ अगर दिल्ली कैपिटल्स जीता, तो आरसीबी OUT हो जाएगा।
आरसीबी को प्लेऑप में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा, लेकिन इसके बावजूद उनका प्लेऑफ का टिकट पक्का नहीं होगा। आरसीबी और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच 19 मई को खेला जाना है। इस मैच के बाद आरसीबी को 21 मई को होने वाले मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ेगा। अगर दिल्ली कैपिटल्स जीत जाएगा तो आरसीबी और विराट कोहली का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
दिल्ली कैपिटल्स अगर आखिरी लीग मैच जीत जाता है, तो उसके खाते में 16 प्वॉइंट्स हो जाएंगे। ऐसे में बेहतर नेटरनरेट के हिसाब से वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगा।


















