क्रिकेट में भी दिखाया जाएगा रेड कार्ड

0
283

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने नियमों में कई बदलाव किए हैं, जिसको 28 सितंबर या उसके बाद की सभी सीरीज में लागू किया जाएगा। इस नियम में पहली बार हॉकी और फुटबॉल की तरह क्रिकेट के मैदान पर भी रेड कार्ड का नियम लागू किया जा रहा है। नए नियम के लागू होते ही दक्षिण अफ्रीका और यूएई में इसी सप्ताह शुरू होने वाले टेस्ट मैचों में गलत व्यवहार करने वाले खिलाड़ियों को पहली बार रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया जाएगा।

ADVT

आईसीसी ने कहा है कि यदि कोई खिलाड़ी मैच के दौरान मैदान में अच्छा बर्ताव नहीं करता है तो उसे लेवल-4 के तहत अपराधी माना जाएगा और उसे तत्काल मैदान छोड़ना पड़ेगा। वहीं, डीआरएस नियमों मे बदलाव को लेकर आईसीसी ने कहा है कि टेस्ट में डिसिजन रिव्यु सिस्टम (डीआरएस) के लिए एक पारी के 80 ओवरों के बाद कोई टॉप-अप की समीक्षा नहीं होगी। जबकि टी -20 में अब डीआरएस की अनुमति होगी।

आईसीसी ने रन आउट को लेकर भी एक बदलाव किया गया है। इसके अनुसार अब यदि कोई बल्लेबाज पहले से पॉपिंग क्रीज में अपने बैट या बॉडी को ग्रॉउंडेड कर चुका है। मगर जब गेंद स्टंप पर लगी तब उसका बल्ला या बॉडी हवा में है तो उसे पहले आउट दिया जाता था, लेकिन अब उसे आउट करार नहीं दिया जाएगा। अब बल्लेबाज तब भी कैच, स्टंप और रन आउट हो सकता है भले ही गेंद फील्डर या विकेटकीपर के हेलमेट से लगकर आई हो।

आईसीसी की ओर से खेल की बेहतरी के लिए बनाए गए कई नियम 28 सितंबर या इसके बाद से शुरू हो रही सभी सीरीज में लागू होंगे। इन बदलावों में दुर्व्यवहार करने पर खिलाड़ियों को खेल के बीच से ही पवेलियन भेजा जा सकेगा। इसके अलावा बल्ले का आकार, डीआरएस, रन आउट और कैच के नियमों आदि में भी बदलाव शामिल हैं। ये नियम क्रिकेट के सभी प्रारूपों में लागू होंगे।

इस नियम का असर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी सीमित ओवरों की सीरीज पर नहीं पड़ेगा। ये सभी नियम दो आगामी टेस्ट सीरीज में भावी होंगे जब दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश की मेजबानी करेगा और पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में श्रीलंका से भिड़ेगा।

दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच बृहस्पतिवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इसी दिन से आमने-सामने होंगी। आईसीसी की खेल स्थितियों में अब एमसीसी लॉ ऑफ क्रिकेट से संबंधित धाराओं को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here