ग्राम रोजगार सेवकों ने खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री को भेजा

0
401

रिक्त पदों पर नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर डटे ग्राम रोजगार सेवकों ने खून से लिखा पत्र मुख्यमंत्री को भेज वार्ता की गुहार लगाई। धरने के नवें दिन बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व उप्र ग्राम विकास अधिकार संघ के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पहुंच अपना समर्थन दिया।

ADVT

रोजगार सेवक संघर्ष समिति के आह्वान पर लक्ष्मण मेला स्थल में ग्राम रोजगार सेवकों का धरना जारी रहा। संगठन की प्रांतीय संचालन समिति के सदस्य शिव मनोरथ शुक्ला के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में कई बार आंदोलन करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन भाजपा सरकार से हजारों ग्राम रोजगार सेवकों को बहुत उम्मीद हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी समय मांगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here