घरेलू सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़े

0
169

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर एलपीजी की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि से आम आदमी की जेब पर भारी चोट पड़ी है। इस बढ़ोतरी के बाद लखनऊ में सिलेंडर का दाम 14.2 सिलेंडर 1037.5 रुपये का हो गया है।जबकि दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 999.50 रुपये में हो गई है।

ADVT

देश भर में आज से घरेलू सिलेंडर के दाम में होने वाले इजाफे ने आम आदमी की मुश्किल में भी इजाफा किया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। यह बढ़ोतरी आज 7 मई 2022 से लागू हो गई है। इससे पहले मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये बढ़ाए गए थे जबकि इस महीने कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 102 रुपये की वृद्धि की गई थी।

घरेलू सिलेंडर में इस बढ़ोतरी से पटना में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1089.5 रुपये का हो गया है। वहीं लखनऊ में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1037.5 रुपये का हो गया है। पंजाब में इसकी कीमत 1035 रुपये हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here