चीन में 33 साल पहले किडनैप बच्चे ने अपनी मां को तलाशा

0
187

चीन के पूर्वी प्रांत हैनान के एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने हाल ही में अपनी मां को तलाश लिया है। ली जंग वेई के बारे में कहा जाता है कि उनका अपहरण तब किया गया था जब वह सिर्फ चार साल के थे, लेकिन बचपन में भी उनके दिमाग में उनके गांव का एक नक्शा था, जिसके आधार पर वह अपने गांव पहुँच गए।

ADVT

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ली जंग वेई को 4 साल की उम्र में उनके घर के बाहर से अगवा कर हजारों किलोमीटर दूर दूसरे परिवार को बेच दिया गया था।

अपहरण को एक पड़ोसी ने अंजाम दिया, जिसने एक खिलौने का लालच देकर उनका अगवा किया और फिर उसे 2,000 किलोमीटर की दूरी पर हैनान प्रांत में ले गया और उसे एक ऐसे परिवार को बेच दिया जिसने उसे अपने बच्चे के रूप में पाला।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से अपने गांव के बारे में पता लगाने की भी कोशिश की और अपनी लगन के बूते पर आखिरकार इसमें कामयाब हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here