चौतरफा बिकवाली से शेयर बाजार धड़ाम

0
114

मुंबई वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर हो रही चौतरफा बिकवाली के दबाव में बुधवार को शेयर बाजार धड़ाम हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 450 अंकों से अधिक की और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) का निफ्टी भी 110 अंकाें से अधिक गिरावट लेकर कारोबार कर रहा है।

ADVT

सेंसेक्स 371 अंकों की गिरावट के साथ 59296.54 अंक पर खुला। इसक बाद यह एकबार जोर लगाकर 59419.01 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी बिकवाली से उबर नहीं पाया। जबरदस्त मुनाफावसूली के कारण यह 59111.41 अंक के निचले स्तर तक फिसला। हालांकि इसके बाद लिवाली देखी गयी जिससे अभी सेंसेक्स 416.25 अंक फिसलकर 59251.35 अंक पर कारोबार कर रहा है।

एनएसई का निफ्टी बिकवाली के दबाव में गिरकर 17657.95 अंक पर खुला। खुलने के तत्काल बाद यह 17689.30 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन मुनाफावसूली के दबाव में यह 17608 अंक के निचले स्तर तक टूटा। अभी यह 90 अअंक फिसलकर 17657.80 अंक पर कारोबार कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here