जानिए क्या भारत में दिखाई देगा आंशिक सूर्यग्रहण

0
142

उज्जैन, इस वर्ष का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण कल 30 अप्रैल को है, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

ADVT

यहां स्थित प्राचीनतम वेधशाला के अधीक्षक रामप्रकाश गुप्त ने आज यहां बताया कि प्रतिवर्ष होने वाली खगोलीय घटना के तहत इस वर्ष चार ग्रहण में से दो चंद्र ग्रहण व दो सूर्य ग्रहण होंगे।

उन्होंने बताया कि यह ग्रहण रात्रि 00.15 से प्रारंभ होगा और इसका मध्यकाल रात्रि 02 बजकर 11 मिनट 02 सेकंड पर होगा तथा तड़के 04 बजकर 07 मिनट 05 सेकंड पर समाप्त होगा और यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका का दक्षिणी भाग, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी प्रशांत महासागर एवं दक्षिणी अटलांटिका महासागर में दिखाई देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here