जी और साेनी का विलय

0
125

नयी दिल्ली 22 सितंबर मनोरंजन कंटेंट कंपनी जी एंटरटेंमेंट एंटरप्राइजेज लिमिडेट को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में विलय को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी है।
कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसके बोर्ड ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में उसके विलय को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत श्री पुनीत गोयनका विलय के बाद बनने वाली कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बने रहेंगे।
विलय के बाद बनने वाली कंपनी में सोनी पिक्चर्स के शेयरधारकों की अधिसंख्यक हिस्सेदारी होगी। सोनी पिक्चर्स विलय के बाद बनने वाली कंपनी 1. 575 अरब डॉलर का निवेश करेगी। निवेश की गई पूंजी का इस्तेमाल विकास के लिए किया जाएगा। नई कंपनी में जी एंटरटेनमेंट के शेयरधारकों की 47.07 फीसदी और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स की 52.93 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here