जीवन रक्षा के लिए बाइडेन ने बंदूक हिंसा रोधी विधेयक को दी मंजूरी

0
196

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बंदूक हिंसा रोधी विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए। इस विधेयक को डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों राजनीतिक दलों का समर्थन मिला। इसे पिछले कुछ दशकों के काफी अहम माना जा रहा था।

ADVT

 

टेक्सास में एक प्राथमिक विद्यालय में एक बंदूकधारी की ओर से 19 छात्रों और दो शिक्षकों की हत्या के अलावा हाल में हुईं ऐसी कई सिलसिलेवार घटनाओं के बाद ये कदम उठया गया। इस घटनाओं के चलते देश में हथियार खरीदने संबंधी एक कड़े कानून के लिए सरकार पर दबाव था। इन घटनाओं से पहले इस तरह के किसी विधेयक को अकल्पनीय माना जा रहा था।

शनिवार को इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने के बाद व्हाइट हाउस में बाइडेन ने कहा- ‘इससे लोगों के जीवन की रक्षा होगी। गोलीबारी की घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजनों का संदेश था कि हम कुछ करें। आज हमने यह कर दिया।’


बंदूक हिंसा के विरुद्ध सांसदों का पिछले कुछ दशकों में यह सबसे बड़ा कदम है। दो सप्ताह चलने वाली बातचीत के बाद दोनों दलों के सांसदों ने यह विधेयक पेश करने संबंधी समझौता किया, ताकि बंदूक हिंसा को रोका जा सके।


इस विधेयक को गुरुवार को अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट से और शुक्रवार को निचले सदन प्रतिनिधि सभा से मंजूरी मिल गई थी। अब बाइडेन के हस्ताक्षर करने के साथ ही यह विधेयक एक कानून बन गया है।

बंदूक हिंसा के विरुद्ध देश में उठाया गया सांसदों का पिछले कुछ दशकों में यह सबसे बड़ा कदम है। रिपब्लिकन पार्टी हथियारों की बिक्री पर रोक लगाने के डेमोक्रेटिक प्रयासों को सालों से बाधित कर रही थी, लेकिन न्यूयॉर्क और टेक्सास में हुई गोलीबारी की घटनाओं के मद्देनजर डेमोक्रेटिक पार्टी के अलावा कुछ रिपब्लकिन सांसदों ने इस बार फैसला किया कि इस संबंध में संसद की निष्क्रियता अब स्वीकार्य नहीं है। दो सप्ताह तक चलने वाली बातचीत के बाद दोनों दलों के सांसदों के एक समूह ने यह विधेयक पेश करने संबंधी समझौता किया, ताकि बंदूक हिंसा को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here